फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: दरोगा व दो सिपाहियों ने विधायक के चालक को पीटा, लाइन हाजिर

Tue, 16 Jul 2019 02:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
दरोगा व दो सिपाहियों ने विधायक के चालक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक न रोकने पर जेल चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों ने सदर विधायक के ड्राइवर को पीट दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता की शिकायत पर एसपी ने दारोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन


उन्नाव के सिविल लाइन्स निवासी अभिषेक सदर विधायक पंकज गुप्ता का वाहन चलाता है। सोमवार रात 11 बजे वह बाइक से घर जा रहा था। हरदोई ओवरब्रिज के निकट जेल चौकी प्रभारी देवेंद्र भदौरिया सिपाहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने अभिषेक को रोकने का प्रयास किया। अभिषेक ने बाइक आगे बढ़ा दी।

आरोप है कि चौकी प्रभारी ने डंडा फेंक कर मारा। जिससे अभिषेक संतुलन बिगड़ने से गिर गया। अभिषेक का आरोप है कि दरोगा व सिपाही ने उसे खूब पीटा। अभिषेक ने फोन पर मामले की जानकारी दी तो विधायक के समर्थक पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया। दारोगा देवेंद्र का आरोप है कि समर्थकों ने अभद्रता की है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जाम लगाने की भी कोशिश की। रात करीब एक बजे सदर विधायक ने एसपी को घटना की जानकारी दी। सोमवार रात ही सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने विधायक के चालक का मेडिकल कराया। चालक अभिषेक ने चौकी प्रभारी और सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी है।  एसपी एमपी वर्मा ने चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें