फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः चलती बस पर गिरा पेड़, दो मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। सोमवार की शाम तेज आंधी के दौरान आसीवन थाना क्षेत्र के उन्नाव-संडीला मार्ग पर निजामपुर गांव के पास चलती बस पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इस हादसे में बस चालक और आगे की सीट पर बैठे एक यात्री मौत हो गई। हादसे में 13 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर जा रही एंबुलेंस भी पेड़ गिरने से रास्ते में फंस गई। निजी वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल न ले जाकर मियागंज सीएचसी पहुंचाया गया। तूफान की वजह से लगभग 15 किलोमीटर की दायरे में 40 पेड़ गिरे हैं। सभी पेड़ वन विभाग के हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम लगभग 6 बजे एक प्राइवेट बस 22 यात्रियों को लेकर उन्नाव से संडीला की ओर जा रही थी। आसीवन थानाक्षेत्र में उन्नाव संडीला मार्ग पर बस निजामपुर गांव के निकट पहुंची थी, तभी तेज आंधी आ गई। चालक लल्लन (45) निवासी नयनखेड़ा औरास ने बस नहीं रोकी। निजामपुर के निकट तेज आंधी की वजह से एक यूकेलिप्टस का पुराना पेड़ बस के अगले हिस्से पर गिर गया। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें चालक लल्लन व पास में बैठा तीस वर्षीय युवक दब गया। हादसे में लल्लन व पास में बैठे यात्री दुर्गेश पुत्र जमुना निवासी ग्राम निवादा आसीवन की मौत हो गई। जबकि 13 अन्य यात्री घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलाें को बाहर निकाला। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। हालांकि घटनास्थल से पांच किमी पहले रसूलाबाद चौराहा पर कई पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया और एंबुलेंस फंस गई। एंबुलेंस पहुंचने में देरी पर राहगीरों ने निजी वाहनों से घायलों को मियागंज अस्पताल भेजना शुरू किया। हादसे में आसीवन थानाक्षेत्र के मुरव्वतपुर निवासी अर्चना (15) पुत्री सुनील व कुसुमा (35) पत्नी राकेश, औरास थानाक्षेत्र के अरसेना गांव निवासी रमेश (45) पुत्र देवीप्रसाद, उनकी पत्नी केतकी (42), मियागंज निवासी नन्हक्कू (38) की हालत गंभीर है। पेड़ गिरने से उन्नाव संडीला मार्ग व मुंशीगंज मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। पुलिस प्रशासन व वन विभाग ने रात आठ बजे से पेड़ों को हटवाने की कवायद शुरू की। आसीवन थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त बस व पेड़ों को हटवाकर यातायात बहाल कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें