दो थानों की चौकियां, फिर भी नहीं थम रही स्टंटबाजी
गंगा बैराज पर नवाबगंज और कोहना थाने की दो चौकियां है। इसके बावजूद स्टंटबाजी नहीं रुक रही है। शनिवार को हुए हादसे में बाइक में फंसकर रामरती 50 मीटर तक घसीटती गई। फिर भी दोनों चौकियों पर मौजूद पुलिस कर्मी उसे पकड़ नहीं सके। बाइक सवार उन्नाव की ओर भाग निकले।
घटना गंभीर है। गंगा बैराज पर स्टंटबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे कि हादसे पर विराम लगाया जा सके। -प्रमोद कुमार, डीसीपी सेंट्रल