फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अधेड़ किसान ने फंदा लगाकर दी जान, पहली पत्नी ने भी की थी आत्महत्या, मासूम बेटे को भी लटकाया था

Mon, 23 Oct 2023 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव में अधेड़ किसान ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके पहले मृतक की पहली पत्नी ने भी अपने दो साल के बच्चे को फंदे में लटकाने के बाद खुद फंदे पर झूल गई थी।

विज्ञापन

मामले में मृतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और समझौता होने पर जेल से बाहर आया था। बता दें कि देवगांव निवासी अशोक सिंह (45) पुत्र भागवत उर्फ चुन्नू सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पिता भागवत सिंह ने बताया कि इसकी पत्नी शांति देवी दो दिन पूर्व अपनी दोनों बेटियों के साथ मायके चली गई थी।
सूना घर पाकर रविवार की रात अशोक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर उन्हें जानकारी हुई, तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

पहली पत्नी ने दो साल के बेटे को फंदे में लटका कर खुदकुशी की थी
वहीं, सूचना पाकर पत्नी शांति अपनी दोनों बेटियों के साथ गांव आ रही है। अशोक सिंह की पहली शादी वर्ष 2000 में चंदपुरवा गांव निवासी राजेंद्र उर्फ भूरा सिंह की बेटी मेनका देवी से हुई थी। उससे एक बेटा हुआ था। बताते है कि वर्ष 2007 में पहली पत्नी मेनका ने दो साल के बेटे को फंदे में लटकाने के बाद खुद भी फंदे से झूल गई थी।

2010 में कानपुर जनपद में दूसरी शादी की थी
इस मामले में अशोक सिंह के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था और वह जेल भी गया था। हालांकि बाद में इसके ससुरालीजनों ने समझौता कर लिया था। जेल से बाहर होने पर इसने वर्ष 2010 में कानपुर जनपद में दूसरी शादी की थी। उससे दो बेटियां रोशनी (7) और लाडो (5) है।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दो दिन पूर्व इसकी पत्नी बेटियों के साथ अपने भाई के साथ अपने मायके चली गई थी। सूना घर पाकर यह रविवार की रात घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें