फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आईटीआई में ड्यूटी-ड्यूटी खेल रहे हैं शिक्षक, छात्रों की पढ़ाई चौपट, वीडियो लेक्चर ही सहारा

Thu, 24 Mar 2022 12:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आईटीआई छात्रों के लिए पढ़ाई के दौरान 15 दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) करना अनिवार्य है। निदेशालय से 24 मार्च से छात्रों को उद्योगों में ले जाकर ओजेटी कराने का आदेश आया है।
विज्ञापन
आईटीआई कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सभी छह राजकीय आईटीआई में दो महीने से पढ़ाई भगवान भरोसे है। आने वाले दिनों में भी सुधार होने की गुंजाइश नहीं है। दरअसल 20 जनवरी से 10 मार्च तक चुनाव में मास्टर ट्रेनर की ड्यूटी करने के बाद शिक्षकों की ड्यूटी 24 मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में लगा दी गई है।
विज्ञापन


इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यूराइज पोर्टल पर वीडियो लेक्चर सुनकर छात्र तैयारी करने में जुटे हैं। आईटीआई पांडु नगर में 114 और अन्य राजकीय संस्थानों (लाल बंगला, विश्वबैंक बर्रा, घाटमपुर, कल्याणपुर और बिल्हौर) में 21 अनुदेशक कार्यरत हैं।

बोर्ड परीक्षा में 125 अनुदेशकों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिले के नोडल प्रधानाचार्य केएम सिंह ने बताया कि जिस दिन बोर्ड परीक्षाएं नहीं होगी, उस दिन अनुदेशक कक्षाएं लेंगे। छात्रों की पढ़ाई बाधित नहीं है। पोर्टल पर विषयवार वीडियो अपलोड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगी छात्रों की ओजेटी
आईटीआई छात्रों के लिए पढ़ाई के दौरान 15 दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) करना अनिवार्य है। निदेशालय से 24 मार्च से छात्रों को उद्योगों में ले जाकर ओजेटी कराने का आदेश आया है। ओजेटी के दौरान अनुदेशक भी छात्रों के साथ जाते हैं। ऐसे में ओजेटी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें