आईआईटी में चल रहे अंतराग्नि का समापन बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान के सुरीले गीतों के साथ हुआ। सुनिधि के क्रेजी किया रे गाने पर आईआईटियंस क्रेजी हो गए। बॉलीवुड नाइट के साथ हुए चार दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने जमकर मस्ती की।
आईआईटी कानपुर का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव अंतराग्नि 2025 अपने चौथे और अंतिम दिन रचनात्मकता, जोश और रंगों के संगम के साथ संपन्न हुआ। चार दिनों तक चले इस महोत्सव ने कला, संगीत, नृत्य और बुद्धि की एक जीवंत यात्रा प्रस्तुत की। दिन की शुरुआत नुक्कड़ नाटक फाइनल्स से हुई जहां प्रतिभागियों ने सामाजिक मुद्दों पर सशक्त संदेश दिए।