लुटेरे के दाहिने पैर में लगी गोली
उनसे जमीन का विवाद होने और उन्हीं के बेटे (अपने भतीजे) लकी सिंह पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया। घर में लगे सीसीटीवी में पुलिस को लुटेरा भी नजर आ गया घटना के खुलासे के लिए अजगैन पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने लखनापुर रोड पर हिम सिटी के पास मौजूद होने की सूचना पर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख लुटेरे ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लुटेरे के दाहिने पैर में गोली लगी।
हत्या के प्रयास और सजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज
घायल होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया बदमाश ने अपना नाम राकेश श्रीवास्तव, निवासी बेहटाखुर्द कैथना थाना भधोहर जिला रायबरेली बताया। लुटेरे ने स्वीकार किया कि लकी सिंह ने ही संपत्ति हड़पने के लिए अपनी चाची की सुपारी दी थी। सीओ ने बताया कि घायल लुटेरा रायबरेली जिले का हिस्ट्रशीटर है। वह नवाबगंज के एक ढाबे में काम करता था। वहीं उसकी लकी से मुलाकात हुई थी और हत्या की सजिश रच डाली। पीड़िता की तहरीर पर उसके भतीजे और घटना को अंजाम देने वाले पर हत्या के प्रयास और सजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।