यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 82 फीसदी अंक पाने वाले छात्र का रिजल्ट आने के कुछ घंटे बाद ही संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। कस्बे के चिकित्सक हृदयाघात से मौत का अनुमान लगा रहे हैं।
कस्बे के मोहल्ला भैरव गंज निवासी सुमित साहू (16) पुत्र महेंद्र साहू ब्रह्मानंद एजुकेशन अकादमी इंटर कालेज में पड़ता था। शनिवार को उसका परीक्षा परिणाम जारी हुआ। हाईस्कूल की परीक्षा में 82 फीसदी अंकों से पास होने की खुशी में वह अपने खेत की तरफ गया।
एक घंटे बाद खेत से लौटने पर उसने परिजनों से घबराहट होने व सीने में दर्द की शिकायत की। परिजन जिला अस्पताल कीबजाय उसे मध्यप्रदेश के जिला अस्पताल छतरपुर ले गए।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। होनहार बेटे की मौत से माता-पिता बेहाल हाल हैं।