कानपुर। पनकी मंदिर मामले में स्थाई समाधान निकलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्व हिंदू परिषद की तरफ लगातार प्रयास किया जा रहा है। अब बताया जा रहा है कि जुलाई महीने में दिगंबर अखाड़े के प्रमुख महंत नृत्यगोपाल दास कानपुर आएंगे। वह यहां सरसैया घाट स्थित राम जानकी मंदिर आएंगे। यही पर पनकी मंदिर से जुड़े लोगों के साथ पंचायत करेंगे। दो दिन पहले विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जाकर महंत नृत्य गोपालदास और उनके उत्तराधिकारी राम नयन दास से मुलाकात किया था ।उस समय बताया गया था कि पनकी मंदिर में पूर्व में जो व्यवस्था चल रही थी, उसी के तहत काम किया जाए। इस बीच पनकी मंदिर की व्यवस्था को लेकर गठित की गई पनकी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व पदाधिकारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंदिर के आसपास क्षेत्रों में सभी वर्गों से जुड़े लोगों के साथ अब तक 6 बैठकें की जा चुकी है। अभी भी कुछ और बैठकें की जाएंगी। जिसमें अधिवक्ता, युवा सहित सभी हिंदू संगठनों को जोड़ा जाएगा। किस संघर्ष समिति का मुख्य उद्देश्य है कि पनकी मंदिर की व्यवस्था को पूर्वत रखा जाए। जिससे भक्तों की आस्था पर किसी तरह की चोट ना आने पाए। प्रकाश शर्मा का कहना है कि संघर्ष समिति के पदाधिकारी मंदिर प्रकरण को लेकर महंत नृत्य गोपाल दास से एक बार मिल चुके हैं।आगे फिर उनसे मिलकर इस मामले पर चर्चा करेंगे और इसका स्थाई समाधान निकालने का आग्रह करेंगे। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद भी उनके इस संघर्ष में उनके सहयोग में है