फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुरः छात्र ने की खुदकुशी की कोशिश, सुसाइड नोट में लिखा- टीचर परेशान करते हैं

Sun, 24 Sep 2017 02:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
टीचरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर कानपुर में डीपीएस कल्याणपुर के एक छात्र ने नींद की गोलियां खाकर और फिनायल पीकर सुसाइड करने की कोशिश की। उसको मधुराज नर्सिंग होम मेें भर्ती कराया गया है। पुलिस को उसका लिखा सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें टीचरों का नाम लिखकर परेशान करने की बात लिखी गई है। 
विज्ञापन


मूलरूप से फतेहपुर निवासी अफसार का बेटा अर्श स्वरूप नगर में मौसी के घर रहकर डीपीएस कल्याणपुर की 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मां मैं आपको छोड़कर जा रहा हूं। मैं स्कूल के टीचरों से परेशान होकर सुसाइड कर रहा हूं। सुसाइड नोट लिखने के बाद अर्श ने नींद की गोलियां खा लीं और फिनायल पी लिया।

देर रात उसकी हालत बिगड़ने पर घर वालों को पता चला तो  उसे मधुराज नर्सिंग होम ले गए। जहां उसका उपचार शुरू किया गया। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें