फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर के घर से आ रही थी भीषण दुर्गंध, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Sun, 24 Sep 2017 01:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
इटावा बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा अहेरीपुर में निबाड़ी रोड के पास हनुमान मंदिर के पीछे एक मकान से शनिवार शाम दुर्गंध आने लगी। मकान में बाहर से ताला लगा था। मकान रजनी नाम के किन्नर का था। लोगों को बंद मकान में किसी लाश होने की आशंका हुई। लोगों में सूचना यूपी-100 पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने समय सीओ भरथना विकास जायसवाल, थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। मकान में अंदर जाने के लिए मुख्य गेट पर एक ताला लगा था। उसके बाद बरामदा जिसमें ग्रिल लगी थी। उस ग्रिल की ओर गेट में ताले लगे थे। पुलिस को ताले तोड़ने में करीब 20 से 30 मिनट लगा। तब पुलिस शव तक पहुंची। शव सड़ा गला कमरे के अंदर चारपाई पर पड़ा था।

कमरे के अंदर पुलिसकर्मी दुर्गंध के कारण खड़े नहीं हो पा रहे थे। शव देखने से यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या गला या मुंह दबाकर की गई है। क्योंकि आसपास खून के निशान नहीं पाए गए। सीओ भरथना विकास जायसवाल ने बताया कि शव दो तीन दिन पुराना होने से कोई जाहिरा चोट का निशान नजर नहीं आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें