फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खेलने के दौरान कुएं में गिरा छात्र, 20 मिनट के अंदर सकुशल निकला बाहर, लोग बोले- बड़ा हादसा होने से टला

Thu, 18 May 2023 01:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चेकरी थाना क्षेत्र में खेलने के दौरान 15 साल का लड़का कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में बच्चे को रेस्क्यू किया । इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी सनिगवां के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में बुधवार की शाम 15 वर्षीय छात्र साथियों के साथ खेलते-खेलते कुएं में गिर गया। इसके बाद आनन फानन इलाके के युवकों और दमकल कर्मियों ने छात्र को सकुशल कुएं से बाहर निकल लिया।

विज्ञापन

सनिगवां के चंदन नगर निवासी गुड्डू गौतम का छात्र आदित्य (15) कक्षा नौ का छात्र है। वह विश्वकर्मा मंदिर परिसर में कोचिंग पढ़ता है। बुधवार की शाम वह कोचिंग के दौरान अपने साथियों के साथ खेल रहा था। अचानक वह परिसर के सूखे पड़े कुएं में गिर गया।
साथियों न शोर मचाया, तो आसपास के युवकों ने कुएं में उतरकर बचाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में दमकल समेत पुलिस पहुंच गई। इसके बाद करीब 20 मिनट के भीतर दमकल के एएआई रामदत्त चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, हरबंश आदि ने आदित्य को सकुशल निकाल लिया गया।

विज्ञापन

दानिश ने कहा- बच्चे को बचाना जरूरी था
पुलिस ने उसे परिजनों से सुपुर्द कर दिया।  बच्चे को बचाने के लिए कुएं में उतरने वाले दानिश ने बताया कि बच्चा कुएं में फंस गया था और उसकी हिम्मत भी टूट रही थी। उसको निकालना जरूरी था। जब मैं कुएं तो उतरा वह बहुत परेशान था। उसकी सांसें रुकती हुई महसूस हो रही थीं।
विज्ञापन

बड़ा हादसा होने से टल गया है
कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम आई। इसके बाद बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया। बच्चे को बाहर निकालकर मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है। वहीं, फायर ब्रिगेड के जवानों ने कहा कि बच्चे के कुएं में गिरने के बाद बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, इस तरह के सूखे कुएं में जहरीली गैस बन जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें