फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत से हड़कंप: उन्नाव नेशनल हाईवे पर डंपर ने मारी टक्कर, आक्रोशित भीड़ ने लगाया जाम

Tue, 19 Apr 2022 11:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

अपने साथियों के साथ काम पर जा रहे छात्र को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
छात्र की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे के नवाबगंज चौकी के पास सड़क पार करने के लिए खड़े छात्र को तेज रफ्तार डंपर कुचलते हुए निकल गया। छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी बाल-बाल बच गए। आक्रोशित भीड़ ने हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एडीएम और एएसपी ने भीड़ को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


अजगैन कोतवाली के शिवसड़ गांव निवासी महेश प्रसाद का 17 वर्षीय पुत्र प्रदीप मंगलवार को गांव के ही दो युवकों शुभम व एक अन्य के साथ साइकिल से नवाबगंज आ रहा था। प्रदीप के दोनों साथी लखनऊ में कैटरिंग का काम करते हैं। प्रदीप भी उनके साथ काम करने के लिए जा रहा था।

घटना की जानकारी होते ही परिजनों सहित ग्रामीणों को होने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर लखनऊ-कानपुर हाईवे जाम कर दिया। अजगैन कोतवाली पुलिस व चौकी पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नही माने। फिर मौके परसोहरामऊ थाने सहित स्वाट टीम भी पहुंच गई। इसके बाद एडीएम नरेंद्र और एएसपी शशि शेखर सिंह पहुंचे। उन्होंने डंपर दही थाना क्षेत्र में पकड़ लिए जाने की जानकारी देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें