तभी उसे छात्र का शव युमना साउथ बैंक की ओर कस्बे के रेलवे स्टेशन से करीब दो किमी दूर मिला। उसने इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक को दी। उन्होंने पुलिस को बताया, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र की मौत की सूचना पुलिस ने उसके पिता को दी।
बेटे को इतना बड़ा कदम नहीं उठाना चाहिए था
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देख कर रो पड़े। पिता ने बताया कि मृतक दो भाई दो बहनें है, जिसमें यह दूसरे नंबर का था। बताया कि पत्नी रेखा को तीन साल पहले देहांत हो चुका है। वहीं, बच्चों का पालन पोषण कर पढ़ा लिखा रहा है। कहा कि फेल होने पर बेटे को इतना बड़ा कदम नहीं उठाना चाहिए था।