फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबोगरीब: युवक को छह बार डस चुका सांप, हर सप्ताह बनाता है शिकार, हिम्मत व धैर्य ने बचाई विकास की जान

Sun, 07 Jul 2024 09:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक को सांप हर सप्ताह डसता है। हर बार युवक बच जाता है।
विज्ञापन
जानकारी देता विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिम्मत व धैर्य से किया जाने वाला काम कभी निराश नहीं करता है। इसकी जीती-जागती मिसाल फतेहपुर जिले में सौरा गांव के विकास दुबे (24) हैं। इनको अब तक छह बार जहरीले सांपों ने डसा है। लेकिन इनकी हिम्मत व हौसलों के कारण इनकी जान बची हुई है। विकास ने बताया कि सांप के डसने के बाद वह जरा सा भी भयभीत नहीं हुए, और निडर होकर इलाज करवाया। विकास को हर सप्ताह सांप डसता है।

विज्ञापन


वह हर बार इलाज से ठीक हो जाता है। पहली बार विकास को सांप ने दो जून को रात में 9 बजे डसा था। प्राइवेट अस्पताल से ठीक हुए थे। इसके बाद सांपों ने इनका पीछा ही कर लिया और दस जून की रात में फिर सांप ने विकास को अपना शिकार बना लिया, हिम्मत व धैर्य के दम पर विकास की फिर जान बच गई। सात दिन बाद 17 जून को फिर से सांप ने डस लिया। इसमें वह अचेत होने लगे तो परिवारी जनों में हड़कंप मच गया और प्राइवेट अस्पताल में मौत को मात देकर बच गए। 

विज्ञापन

इसके बाद पांचवे दिन फिर सांप ने विकास को काट लिया और इलाज से बच गए। रिश्तेदारों व डॉक्टरों ने घर से दूर रहने की सलाह दी। वह राधानगर रहने चला गया तो वहां भी पिछले शुक्रवार को देर रात करीब 12 बजे सांप ने फिर डस लिया और बच गया। छठी बार 6 जुलाई शनिवार को सांप ने फिर डस लिया। परिजनों ने विकास को रामस्नेही हॉस्पिटल में उपचार के भर्ती कराया। आज विकास की घर वापसी हो गई। वहीं डॉक्टर ने बताया कि हर बार सांप के काटने के नए निशान मिलते हैं। एंटी स्नेक वेनम इंमरजेंसी दवाएं देते हैं। इसी से वह ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें