हिम्मत व धैर्य से किया जाने वाला काम कभी निराश नहीं करता है। इसकी जीती-जागती मिसाल फतेहपुर जिले में सौरा गांव के विकास दुबे (24) हैं। इनको अब तक छह बार जहरीले सांपों ने डसा है। लेकिन इनकी हिम्मत व हौसलों के कारण इनकी जान बची हुई है। विकास ने बताया कि सांप के डसने के बाद वह जरा सा भी भयभीत नहीं हुए, और निडर होकर इलाज करवाया। विकास को हर सप्ताह सांप डसता है।
वह हर बार इलाज से ठीक हो जाता है। पहली बार विकास को सांप ने दो जून को रात में 9 बजे डसा था। प्राइवेट अस्पताल से ठीक हुए थे। इसके बाद सांपों ने इनका पीछा ही कर लिया और दस जून की रात में फिर सांप ने विकास को अपना शिकार बना लिया, हिम्मत व धैर्य के दम पर विकास की फिर जान बच गई। सात दिन बाद 17 जून को फिर से सांप ने डस लिया। इसमें वह अचेत होने लगे तो परिवारी जनों में हड़कंप मच गया और प्राइवेट अस्पताल में मौत को मात देकर बच गए।