जानकारी देता भाई और मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में बाइक की चाबी गुम होने को लेकर नशे की हालत में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में मौजूद भाई ने उसे घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने विपक्षियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
एसपी ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी को गठित दो टीमों को जल्द गिरफ्तारी करने के आदेश दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बल्लमपुर में सोमवार की देर रात गांव निवासी राकेश (32 ) पुत्र द्वारिका प्रसाद व उसका भाई सुनील कुमार शराब पीकर घर जाने के लिए बाइक स्टार्ट करने को उस पर बैठे ही थे।
तभी उनके पास चाबी नहीं दिखी। इसको लेकर मौके पर साथ में मौजूद राकेश उर्फ कल्लू से बहस होने लगी। मामला तुल पकड़ते ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दससे उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते विपक्षी लाठी लेकर आ गया। उसने राकेश व उसके भाई पर लाठी बरसानी शुरू कर दी। इससे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।