फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सपा कार्यकाल में करोड़ों की स्टांप चोरी, पूर्व निबंधन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कराई थी गड़बड़ी 

Sat, 11 Jun 2022 07:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एसीएम की जांच में सपा विधायक और कई कारोबारियों के कम स्टांप जमा करने की बात सामने आई है। अब शासन के निर्देश पर देवेंद्र सिंह के कार्यकाल के 31 विलेखों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में साल 2014 में जिले में तैनात रहे सहायक महानिरीक्षक निबंधन देवेंद्र सिंह के खिलाफ चल रही जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। उन पर भ्रष्टाचार, सरकारी बजट में वित्तीय घोटाले और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं। अब तक की जांच के अनुसार देवेंद्र सिंह के कार्यकाल में करोड़ों की स्टांप कमी की बात सामने आई है। 

विज्ञापन

पता चला है कि उस दौर के नेताओं से लेकर शहर के कई बड़े कारोबारियों व नामी हस्तियों की भी संपत्तियों की रजिस्ट्री के दौरान स्टांप की कम धनराशि जमा कराई गई।  अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम द्वारा अब तक की गई जांच में पता चला है कि ईशानी इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड की एक संपत्ति के लिए 1.18 करोड़ रुपये का स्टांप कम जमा कराया गय।
इसी तरह सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी की संपत्ति में 1.02 करोड़, कारोबारी सतनाम सिंह सलूजा की संपत्ति में 14.67 लाख, तजेंद्र कौर अरोड़ा में 1.45 लाख और कमल द्विवेदी के नाम पंजीकृत संपत्ति में 2.12 लाख रुपये का स्टांप कम था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कोर्ट के आदेश पर इन सभी के खिलाफ आरसी जारी की जा चुकी है। फिलहाल इस मामले में कुल 31 विलेखों की जांच की जानी है और उस जांच की आख्या के अनुसार ही देवेंद्र सिंह का भविष्य तय होेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें