फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाजमऊ आगजनी: पहले भी विवादों में घिरे थे सपा विधायक, आज शहर पहुंचेगा जांच दल, पुलिस ने कसी कमर

Sat, 12 Nov 2022 12:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी का विवादों से पुराना नाता रहा है।14 साल उन्नाव में स्थित एक टेनरी विवाद में उनको चोटें आ गई थीं। इस पर उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए थे। इस घटना से सबक लेकर पुलिस पूरी सर्तकता बरत रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ में प्लाट पर कब्जा और आगजनी के मामले में फरार चल रहे विधायक इरफान सोलंकी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। विधायक के समर्थकों की तादाद को देखते हुए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिससे कि शहर की कानून व्यवस्था पर कोई आंच न आए।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, 14 साल पहले इरफान सोलंकी जब पहली बार विधायक बने थे, तो उन्नाव में स्थित एक टेनरी विवाद में चोटें आ गई थीं। इस पर उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए थे। पुलिस उस घटना से सबक लेते हुए पूरे मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
विधायक के लिए गले फांस बनी पीड़िता
कुछ माह पूर्व जाजमऊ में ही एक टेनरी पर कब्जा किए जाने के बाद सपा के एक विधायक और भाजपा से हटाए गए नारायण भदौरिया के बीच टकराव हो गया था। सूत्रों के अनुसार उस मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी भी कूद पड़े थे। शायद यही वजह है कि महिला के मामले में बाहरी तौर पर सक्रिय कुछ लोगों ने मामले को हवा दी है।

विज्ञापन

पहले भी विवादों में घिरे थे सपा विधायक
तीन जून को नई सड़क पर हुए उपद्रव के मामले में भी इरफान के कई समर्थक जेल भेजे गए थे। इसके साथ ही हाजी वसी की कंपनी में उनकी पत्नी के निदेशक पद पर होने की बात सामने आई थी। अब इस आगजनी के बाद इरफान सोलंकी के जानने वाले बड़े बिल्डरों के बीच अफरातफरी का माहौल है।

आज शहर पहुंचेंगे विधायक
शहर में राज्यपाल के कार्यक्रम के चलते सपा विधायकों की दल शुक्रवार को शहर नहीं पहुंची। शनिवार को विधायकों का 11 सदस्यीय जांच दल शहर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। विधायक दल पुलिस कमिश्नर के साथ पीड़ित महिला से भी मुलाकात करेगी।

12 मोबाइल नंबरों को किया ट्रैप
विधायक इरफान और उनके भाई रिजवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 12 मोबाइल नंबरों को ट्रैप किया है। इनकी सीडीआर निकलवाई है। कॉल डिटेल्स के जरिए जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे सभी नए नंबरों की लोकेशन निकालकर विधायक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

लखनऊ, उन्नाव और दिल्ली में तलाश रही पुलिस
सूत्रों के अनुसार, पुलिस की छह टीमें लखनऊ, उन्नाव और कानपुर के साथ दिल्ली में भी तलाश कर रही हैं। हर टीम को एक इंस्पेक्टर लीड कर रहा है। कानपुर में चमनगंज, बेकनगंज, पेंचबाग और उन्नाव में गंगा कटरी को खंगाला जा रहा है। वहीं, परिवार के लोग दोनों के बारे में किसी जानकारी से इनकार कर रहे हैं।

एक बिल्डर पर सबसे ज्यादा शक
विधायक और उनके भाई का सहयोग करने में जाजमऊ निवासी एक बिल्डर की अहम भूमिका सामने आई है। बिल्डर के यहां से चार मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल्स पुलिस ने निकाली है। पिछले एक सप्ताह की सीडीआर की जांच की जा रही है। बिल्डर के साथ विधायक व उनके भाई के अच्छे कारोबारी रिश्ते हैं।
विज्ञापन

विधायक व उनके भाई को तलाशने में टीमें लगी हैं। लखनऊ व कानपुर में कई जगहों पर दबिश दी गई है। लेकिन अभी तक उनकी लोकेशन नहीं मिली है। पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।  -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें