फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ खरीदने के बहाने घर में घुसे, रिटायर्ड फौजी के बेटे को चाकुओं से गोदकर उतार दिया मौत के घाट

Tue, 26 Dec 2017 09:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक रिटायर्ड फौजी के घर तीन लोग कबाड़ खरीदने के लिए आए। फौजी का बेटा तीनों को लेकर दूसरी मंजिल पर रखा कबाड़ दिखाने गया। इसी बीच तीनों ने उस पर चाकुओं से कई हमले कर दिये।
विज्ञापन


महोबा। शहर के मोहल्ला मकनियापुरा में सोमवार दोपहर बाद घर में घुसे तीन हमलावरों ने रिटायर्ड फौजी के बेटे की चाकुआें से गोदकर हत्या कर दी। परिजनों ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए। अपर पुलिस अधीक्षक मयफोर्स अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान पता चला है कि हमलावरों में एक मकान बनाने वाला मजदूर था। पुलिस उस मजदूर की तलाश में जुट गई है। 


शहर के मोहल्ला मकनियापुरा निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता एयरफोर्स के रिटायर्ड हैं। उनका बेटा पवन कुमार (22) सोमवार दोपहर घर पर था। इसी बीच तीन लोग कबाड़ खरीदने आए। पवन तीनों युवकों को लेकर दूसरी मंजिल पर रखा कबाड़ दिखाने गया। इसी बीच युवकों ने चाकुओं से हमला बोल दिया। इस बीच हमलावर भाग निकले। चीख पुकार सुन राजेंद्र कुमार दूसरी मंजिल पर पहुंचे और पवन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन
सूचना पर सीओ जितेंद्र दुबे और कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बारीकी से जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज ने अस्पताल पहुंच मृतक के पिता से जानकारी ली। राजेंद्र ने बताया कि आरोपियों में एक मजदूर उनके यहां भवन निर्माण में मजदूरी का काम करता रहा है। वह दो अन्य लोगों के साथ पुराना दरवाजा व अन्य कबाड़ खरीदने के लिए लेकर आया था। पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें