Hardoi News: जिले के पिहानी कस्बे में बेटे के द्वारा पिता को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
हरदोई जिले में पिहानी कस्बे के इटारा गांव में एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता को सरेआम लात-घूंसों से बुरी पीट दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इटारा के मजरा रुंधपुरवा निवासी श्रीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके छोटा भाई राजीव शुक्रवार शाम पिता धर्मगज को बेवजह गालियां दे रहा था।
पिता ने मना किया तो उसने लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। सड़क पर पिता की सरेआम पिटाई व गाली गलौज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाल सुनील दुबे ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।