फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज जिंदा नहीं मिलेंगे...कहकर नदी में कूदा सिपाही, पिता बोले- निलंबित होने से अवसाद में था, जांच शुरू

Sun, 16 Jun 2024 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सांडी थाना क्षेत्र में सिपाही ने नदी में कूदकर जान दे दी। उसने मरने से पहले पिता को फोन भी किया था। पिता ने पीलीभीत से 15 दिन पहले निलंबित होने की बात बताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पीलीभीत में तैनात सिपाही ने शनिवार देर रात सांडी थाना क्षेत्र में बरौलिया पुल से गर्रा नदी में कूद कर जान दे दी। नदी में कूदने से पहले सिपाही ने अपने पिता को फोन भी किया था। पिता ने 15 दिन पहले सिपाही का निलंबन होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन

पिता का कहना है कि इसके चलते ही वह अवसाद में था और उसने खुदकुशी कर ली। अरवल थाना क्षेत्र के खड्डीपुरचैन सिंह निवासी रामू सिंह वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती  पीलीभीत पुलिस लाइन में थी । रामू ने शनिवार देर रात बरौलिया स्थित गर्रा नदी के पुल पर जाकर अपने पिता देवेंद्र सिंह को फोन किया।
फोन पर उनसे कहा कि आज जिंदा नहीं मिलेंगे।सांडी गर्रा पुल पर हैं। इसके बाद आधार कार्ड व अन्य सामान पुल पर रखकर नदी में छलांग लगा दी। रविवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया । शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें