फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: मगध एक्सप्रेस के एसी कोच में दिखा सांप...यात्रियों में मचा हड़कंप, वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Wed, 04 Oct 2023 02:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: ट्रेन रुकने के बाद कोच के सारे यात्री ट्रेन से नीचे उतारा गया। इसके बाद कोच की पूरी तलाशी ली, लेकिन सांप नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
इटावा स्टेशन पर खड़ी मगध एक्सप्रेस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में इस्लामपुर से नई दिल्ली जा रही 20801 अप मगध एक्सप्रेस में बुधवार की तड़के ट्रेन के बी-वन कोच में सांप देखे जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना के अनुसार कंटोल रूम से ट्रेन के बी वन कोच में रात के यात्रियों के सांप देखे जाने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन

इससे कोच में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन इटावा में बुधवार की सुबह 7:35 प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर रुकने के बाद रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सांप पकड़ा नहीं जा सका। ट्रेन 10 मिनट रुकने के बाद 7:45 बजे रवाना हुई।
वन्य जीव विशेषज्ञ संजीव चौहान ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे जीआरपी के दीवान जगपाल सिंह का फोन आने और मगध एक्सप्रेस में सांप देखे जाने की जानकारी देने और उसे पकड़ने की बात कही। इसके बाद  उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन

कोच की प्लाई में छुप गया होगा सांप
वह सौरव सिंह व वन दरोगा रवींद्र मिश्रा, ताविश अहमद व होशियार सिंह के साथ स्टेशन पंहुचे। ट्रेन रुकने के बाद कोच के सारे यात्री ट्रेन से नीचे उतारा गया। इसके बाद कोच की पूरी तलाशी ली, लेकिन सांप नहीं दिखाई दिया। बताया कि सांप हो सकता हो कोच की प्लाई में छुप गया हो।
विज्ञापन

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ट्रेन को किया रवाना
इस वजह से नहीं दिखा। अब ट्रेन से कोच को हटाने के बाद ही सांप का पता चल सकता है। इसके बाद ट्रेन रवाना हो गई। इस दौरान प्लेटफार्म पर स्टेशन अधीक्षक के अलावा जीआरपी व आरपीएफ के स्टॉफ के अलावा बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें