फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जला लकड़ी लदा ट्रक, शार्ट सर्किट से लगी थी आग, डेढ़ घंटे बाधित रहा यातायात

Wed, 04 Oct 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: सूचना मिलते ही कुदरैल चौकी पुलिस व यूपीडा की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। करीब पौन घंटे बाद दमकल की टीम ने मशीन से आग पर काबू पाया, तब तक ट्रक पूरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर जलता ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में ताखा कस्बे के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सुखैया गांव के पास लकड़ी से लदे चलते ट्रक में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। चालक ने मुश्किल से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। ट्रक में आग लगने के कारण हाईवे करीब डेढ़ घंटे बाधित रहा।

विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सुखैया गांव के पास झांसी के गुरसहाय से रामपुर जाते समय शार्ट सर्किट से चलते ट्रक में आग लग गई। चालक सहमत खान निवासी गांव धनेली, थाना शाही जिला बरेली जब तक कुछ समझ पाता। तब तक आग पूरे ट्रक में फैल गई।
वहीं, रोकते-रोकते आग केबिन तक जा पहुंची। आग देखकर चालक ने कूद कर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुदरैल चौकी पुलिस व यूपीडा की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। करीब पौन घंटे बाद दमकल की टीम ने मशीन से आग पर काबू पाया, तब तक ट्रक पूरी तरह से जल चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

http://

ट्रक के मलबे को हटवाकर यार्ड में भिजवाया

आग तेज होने से एक्सप्रेसवे की दोनों लाइनों से वाहनों का आवागमन करीब डेढ़ घंटे बाधित रहा। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से लकड़ी से लदे चलते ट्रक में आग लग गई, चालक सुरक्षित है। करीब डेढ घंटे में आग पर काबू पाया गया, ट्रक के मलबे को हटवाकर परशुरामपुर यार्ड में भिजवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें