फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी से मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट पकड़ेगा स्पीड

Sat, 27 Jun 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी की लिस्ट में कानपुर के शामिल होने से मेट्रो रेल परियोजना में तेजी आना तय है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनने के बाद ही केंद्र सरकार से मेट्रो चलाने की मंजूरी मिल सकती है। यही वजह है कि प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


कानपुर मंडल के कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन का कहना है कि 30 जुलाई तक मेट्रो की डीपीआर बन जाएगी, फिर शहर के अलग-अलग इलाकों में मेट्रो ट्रेन चलाने की दिशा में काम शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्मार्ट सिटी परियोजना में यातायात व्यवस्था को खास तवज्जो दी गई है। इसे देखते हुए मेट्रो रेल परियोजना के पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

दरअसल, शहर के  35 किलोे मीटर एरिया में मेट्रो ट्रेन दौड़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी डीपीआर भी बन रही है। पहले चरण में मेट्रो ट्रेन के दो कॉरिडोर फाइनल हुए हैं। इसकी डीपीआर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये में बनाई जा रही है। एक किलो मीटर की डीपीआर पर 10 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। कमिश्नर ने बताया कि पहले 32 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, फिर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन


शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर एक किलोमीटर पर शहर में एक मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। मेट्रो का 50 फीसदी ट्रैक अंडर ग्राउंड और 50 फीसदी अपर होगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 18.5 हेक्टेयर और राजकीय पालीटेक्निक के 15.5 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मेट्रो का मेंटीनेंस डिपो बनेगा। इसका खाका तैयार है। कमिश्नर ने बताया कि मेट्रो में छह डिब्बे होंगे, जिनमें 300 सीटें हो सकती हैं। इसकी अधिकतम स्पीड 64 किलो मीटर प्रतिघंटा, जबकि सामान्य स्पीड 34 किलो मीटर प्रतिघंटा होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें