फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश से कुकर्म कर रेता गला: दुपट्टे से कसा था मुंह...पेड़ से बंधा मिला शव, आक्रोशित लोगों का जमकर हंगामा

Tue, 22 Aug 2023 11:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: गाय मालिक का आरोप है कि किसी ने उनकी गाय को चोरी कर उसके साथ कुकर्म कर गला रेत कर हत्या कर दी। गाय का मुंह दुपट्टे से बंधा हुआ है और आगे के पैरों को भी पेड़ से रस्सी के सहारे बांधा गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के कमर्शियल ग्राउंड में एक गाय का पेड़ से बंधा शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर आक्रोशित स्थानीय लोगों की भीड़ ग्राउंड पर एकत्रित हो गई। पुलिस को जानकारी देकर आरोपियों की तलाश और  गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी।

विज्ञापन

वहीं, गाय मालिक का आरोप है कि किसी ने उनकी गाय को चोरी कर उसके साथ कुकर्म कर गला रेत कर हत्या कर दी। गाय का मुंह दुपट्टे से बंधा हुआ है और आगे के पैरों को भी पेड़ से रस्सी के सहारे बांधा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एसीपी नौबस्ता कार्यालय  प्रदर्शन करने जा रहे हैं।  बता दें कि एक माह पहले भी गोवंश से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया था। गुजैनी क्षेत्र में मवेशी के साथ दुष्कर्म करते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हरकत के बाद शर्मसार परिजन घर में ही कैद हो गए थे। वहीं, बृजेश मिश्रा के जानवरों से कुकर्म करने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया था। आरोपी पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और फिर घर में ही रहने लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें