फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन कोविड मरीज ब्लैक फंगस का शिकार: कानपुर के हैलट में 12 रोगी भर्ती, डॉक्टर हैरान

Fri, 21 May 2021 10:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोरोना मरीजों के साथ अब नॉन कोविड मरीजों पर भी ब्लैक फंगस वायरस का खतरा मंडरा रहा है। कानपुर में एक ही दिन में छह मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
कानपुर हैलट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) दिन पर दिन पांव पसारता जा रहा है। शुक्रवार को हैलट में भर्ती छह मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। इनमें से पांच मरीज कोरोना संक्रमित हैं जो विभिन्न वार्डों में भर्ती हैं। एक नॉन कोविड मरीज है जिसे सांस लेने में दिक्कत होने पर हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


हैलट में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 12 पहुंच चुकी है। एक दिन पहले मरीजों की संख्या मात्र छह थी। 12 में से पांच ऐसे मरीज हैं जिन्हें कोरोना संक्रमण नहीं हुआ था। डॉक्टर उनकी हिस्ट्री देख हैरान हैं। शुरुआत में ब्लैक फंगस के ऐसे मरीज आ रहे थे जिन्हें कोरोना के कारण न सिर्फ कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, बल्कि उन्हें ऑक्सीजन और स्टेरॉयड दी गई थी। डायबिटीज भी थी।

लेकिन अब ब्लैक फंगस के नॉन कोविड मरीज आने से डॉक्टर हैरान हैं। संक्रमण का कारण ही नहीं पता चल पा रहा है। शुक्रवार को हैलट इमरजेंसी में भर्ती ब्लैक फंगस की शिकार महिला को सांस लेने में दिक्कत है लेकिन वह नॉन कोविड है। उसकी ऑक्सीजन कम ज्यादा हो रही है। डॉक्टर निगरानी बनाए हुए हैं। छह मरीज ब्लैक फंगस वार्ड (वार्ड नंबर-9) में भर्ती हैं। दो न्यूरो साइंस भवन, तीन मैटरनिटी विंग और एक मरीज इमरजेंसी में भर्ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें