रेलवे ने प्रवासियों के लिए चलाई गईं आठ जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। यात्रियों की मांग और लंबी वेटिंग की वजह से फेरे बढ़ाए गए हैं ताकि टिकट कन्फर्म हो सकें।
इन ट्रेनों के बढ़े फेरे
01329 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 22, 25, 27, 29 मई को भी चलेगी। वापसी में ट्रेन 01330 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 24, 27, 29 और 31 मई को भी फेरे बढ़े हैं।
01331 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस 21, 24, 28, 31 मई को भी चलेगी और वापसी में 01332 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस 22, 25, 29 मई और एक जून को चलेगी।
01333 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस 26 मई को भी चलेगी। 01334 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस 28 मई को चलेगी।
01335 पुणे-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 23 और 30 मई को भी चलेगी। वापसी में 01336 भागलपुर-पुणे 25 और एक जून को भी चलेगी।
01359 मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस 2, 23, 24, 26, 28 मई और वापसी में 01360 गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस 23, 25, 26, 28, 30, एक और दो जून को चलेगी।
01361 मुंबई-दानापुर एक्सप्रेस 27 मई को चलेगी। 01362 दानापुर-मुंबई एक्सप्रेस 28 मई को चलेगी।
01363 मुंबई-दरभंगा एक्सप्रेस 25 मई और 01364 दरभंगा-मुंबई एक्सप्रेस 27 मई को भी चलेगी।
01365 मुंबई-छपरा एक्सप्रेस 22 और 29 मई को भी चलेगी और 01366 छपरा-मुंबई एक्सप्रेस 24 और 31 मई को भी चलेगी।