किरायेदारों को समझाने के बाद पुलिस ने पांचों मकानों को सील कर दिया। इसके बाद पुलिस फोर्स पुराना बस स्टैंड रोड स्थित पाशू के सितारा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पहुंची, जहां कपड़े, कॉस्मेटिक समेत अन्य 20 दुकानें थीं। पुलिस ने सभी दुकानदारों से दुकान खाली कराई और उनको सील कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस प्रशासन पर माफिया की संपत्ति कुर्क नहीं करने का दबाव सत्ता व विपक्ष के लोग करते रहे। बावजूद इसके एसएसपी आकाश तोमर ने कोर्ट में अर्जी देकर संपत्ति कुर्क करने का वारंट लिया।
उर्दू मोहल्ला के माफिया अनीश उर्फ पाशू की संपत्ति प्रशासन द्वारा जब्त की गई है। पाशू पर हाल ही में आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पाशू को पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जो संपत्ति कुर्क की गई है वह पाशू ने अपराध जगत में पांव रखने के बाद अर्जित की थी। अब इन संपत्तियों की नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। - आकाश तोमर, एसएसपी