फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज छह डॉक्टरों का तबादला

Thu, 09 Apr 2015 02:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के चार एसोसिएट प्रोफेसर और संविदा पर तैनात दो प्रोफेसरों का अंबेडकर नगर मेडिकल कॉलेज तबादला कर दिया गया है। अंबेडकर नगर में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के निरीक्षण को देखते हुए शासन ने आनन-फानन में डॉक्टरों का तबादला किया है।
विज्ञापन


रात में डॉक्टरों को आदेश की कॉपी रिसीव कराई गई, सुबह उन्हें रिलीव किया गया और दोपहर में चकेरी में भेजे गए विशेष चार्टर्ड प्लेन से अंबेडकर नगर भेज भी दिया गया। अंबेडकर नगर मेडिकल कॉलेज में एमसीआई ने बीते दिनों निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कई कमियां मिली थीं और कई विभागों में टीचर भी कम मिले थे।

एमसीआई ने कमियों और टीचरों की कमी दूर करने को समय दिया था। अंबेडकर नगर में एक-दो दिन में एमसीआई की टीम फिर आने के मद्देनजर शासन ने तबादले की सूची जारी की। 
विज्ञापन


मंगलवार रात तकरीबन नौ बजे चिकित्सा शिक्षा अनुभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार उपाध्याय का ऑर्डर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मिला। इसके बाद रात दस बजे से 11 बजे के बीच प्रोफेसरों को ऑर्डर की कॉपी रिसीव कराई गई। सुबह नौ बजे ही प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ऑफिस आए और सभी डॉक्टरों को रिलीव कर दिया।

इनका हुआ तबादला

डॉ. संजय वर्मा, विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग, डॉ. आरके मौर्य, एसोसिएट प्रोफेसर, सर्जरी विभाग, डॉ. नीतू सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, डॉ. परवेज खान, एसोसिएशन प्रोफेसर, नेत्र रोग विभाग, lडॉ. सुशील चंद्रा, संविदा प्रोफेसर, चर्म रोग विभाग, डॉ. सुधीर चौधरी, संविदा प्रोफेसर, टीबी एंड चेस्ट विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें