फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से छह की मौत, अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में डेंगू व बुखार लगातार कहर बरपा रहा है। मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर तीन मासूम, एक बालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। अकबरपुर कस्बा की नौ वर्षीय मासूम की मौत पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। वहीं, अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रही। जिले में डेंगू व बुखार से 28 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के मंधना कुरसौली निवासी कोमल अपनी नौ साल की बेटी वैष्णवी के साथ अकबरपुर के नयागंज निवासी पिता मुकेश गुप्ता के यहां आई थी। मंगलवार सुबह वैष्णवी को हल्के बुखार के साथ उल्टी हुई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अकबरपुर के अंडरपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शाम को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सदर चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
वहीं, रूरा क्षेत्र के धनीरामपुर गांव निवासी मजदूर उमाशंकर के पुत्र नंदलाल (3) को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन रूरा में स्थानीय डॉक्टर के यहां इलाज करा रहे थे। सोमवार को हालत बिगडने पर जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह नंदलाल की मौत हो गई। इसी तरह, धनीरामपुर के मजरा अमर सिंह का पुरवा गांव में मजदूरी करने वाले गंगाराम की छोटी बेटी राधिका उर्फ संध्या रानी (3) एक सप्ताह से बुखार व दस्त से पीड़ित थी। जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया। वहां राधिका ने दम तोड़ दिया। उसकी बड़ी बहन आराध्या (6) भी बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन

वहीं, जनपद कन्नौज के थाना सौरिख के रायपुर गांव निवासी सतेंद्र नायक की पत्नी प्रीती अपने एक वर्ष के पुत्र प्रमेश के साथ रक्षाबंधन पर मायके थाना मंगलपुर के टिसौली गांव में आई थी। प्रीती ने बताया कि चार दिन पहले बेटे को तेज बुखार आया। सीएचसी सिकंदरा से जिला अस्पताल व बाद मेें हैलट रेफर किया गया। वहां प्रमेश की उपचार के दौरान मौत हो गई।
वहीं, विकासखंड मलासा के जलालपुर गांव निवासी शिवकुमार सचान ने बताया कि उनके छोटे भाई शिवदयाल सचान उर्फ बल्लू (55) को बुखार आ रहा था। मंगलवार को मौत हो गई। इसी गांव के ही मुबीन खान ने बताया कि मां हूर बानो (53) को बुखार व सूजन की समस्या थी। उनका पुखरायां सीएचसी में इलाज चल रहा था। जहां मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें