काले तेल के आड़ में सप्लाई करता था एथेनॉल
मौके से डीजल से भरा एक टैंकर और भारी मात्रा में एथेनॉल बरामद किया है। फजलगंज का एक तेल व्यापारी काले तेल के आड़ में लखनऊ एथेनॉल सप्लाई करता था। पुलिस अधिकारियों ने शराब बनाने में प्रयोग होने के एथेनॉल की जांच के लिए आबकारी विभाग की टीम को बुलाया है।
शुक्रवार को खुलासा करेगी पुलिस
सूत्रों के मुताबिक मामले में मनजीत नाम के एक शख्स का नाम सामने आया। एसटीएफ ने मनजीत को उठाया और उसकी निशानदेही पर किसाननगर स्थित बाड़े से विजय व संजय समेत पांच लोगों को पकड़ा है। हालांकि पुलिस शुक्रवार को खुलासा करेगी।
डुप्लीकेट शराब बनाने वालों को बेचा जाता था एथेनॉल
शातिर टैंकरों के लॉक मास्टर चाभी से खोलकर एथेनॉल तीन पांच सौ लीटर कर चुराकर डिब्बों में भर लेते थे। इसके बाद उसे डुप्लीकेट शराब बनाने वालों को ऊंचे दाम में बेचते थे। पुलिस पकड़े लोगों से पूछताछ कर उन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिन्हें चोरी का एथेनॉल बरामद किया है।