फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Cylinder Blast: चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, दीवार में हो गया बड़ा होल, 10 लाख का सामान जलकर राख

Fri, 23 Feb 2024 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर में चाय बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि दीवार में बड़ा होल हो गया। पीड़ित के अनुसार 10 लाख रुपये कीमत का सामान आदि जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
orai cylinder blast - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में चाय बनाते समय सिलेंडर मेंद अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में ऐसा धमाका हुआ कि दीवार में बड़ा होल हो गया। दीवार तोड़कर सिलेंडर पार हो गया और उसके टुकड़े- टुकड़े हो गए। आस पास के मकानों की दीवारों में भी दरारें आ गईं।

विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार के लोग बाहर आ गए थे, लेकिन उनका गृहस्थी का काफी सामान जल गया। शहर के मोहल्ला नया पटेल नगर में चुर्खी रोड पर रहने वाले अजय कुमार बैंड बाजा का काम करते हैं। उनके घर में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे के बाद गैस पर चाय बनाई जा रही थी।
तभी सिलेंडर में अचानक आग लग गई।  परिवार ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन ज़ब लपटें बढ़ने लगीं तो परिवार के लोग डर गए और बाहर आ गए। आग की लपटें घर में फैलने लगीं और सिलेंडर एक आग के गोले की तरह दिखने लगा। कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख का सामान जलकर राख
इससे सिलेंडर के पास की दीवार में बड़ा होल हो गया और सिलेंडर दीवार तोड़कर तीन-चार टुकड़ों में बदल गया। धमाके से पड़ोसियों की दीवारों पर भी दरारें आ गईं। दमकल गाड़ी पहुंचने के बाद आग को बुझाया जा सका। पीड़ित के अनुसार 10 लाख रुपये कीमत का सामान आदि जल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें