बांदा का एक कारोबारी था इफ्तिखारुद्दीन का सहयोगी
आईएएस मोहम्मद इफ्तिखरुद्दीन के संपर्क में बांदा का एक कारोबारी भी थी। वह आईएएस की पाठशाला के लिए फंड और लोगों को जोड़ने का काम करता था। इसकी जानकारी के बाद एसआईटी उसके बारे में पता लगा रही है। एसआईटी को सूचना देने वालों में वे लोग शामिल हैं, जो आईएएस के कार्यकाल में खुलकर सामने नहीं आए थे।
अब जांच शुरू होने पर एसआईटी को सूचनाएं दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में एसआईटी को जानकारी मिली है कि हथकरघा समितियां चलाने वाला बांदा का एक कारोबारी मोहम्मद इफ्तिखरुद्दीन का करीबी था। वह उनकी किताबें छपवाने, इस्लाम का प्रचार-प्रसार करने के लिए फंड एकत्रित करने और धर्मांतरण के लिए लोगों की तलाश करता था।
इस कारोबारी ने दो लोगों का धर्मपरिवर्तन कराने में भी इफ्तिखारुद्दीन की मदद ली थी। अधिकारियों ने निर्देश दिए है कि बांदा के इस कारोबारी का सत्यापन कराने के साथ दोनों लोगों को खोजा जाए, ताकि उनके भी बयान जांच में शामिल किए जा सकें।
वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसे जांच में शामिल किया जाएगा। सात दिन के अंदर शासन को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
जीएल मीणा, एसआईटी अध्यक्ष व डीजी सीबीसीआईडी