फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने रातभर साथ में छलकाए जाम, बस एक बात पर देवर संग मिल प्रेमी को दी दर्दनाक मौत

Sun, 03 Feb 2019 01:23 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी महिला, खेत में छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में शराब पार्टी के दौरान एक बात पर गुस्साई महिला ने देवर के साथ मिलकर प्रेमी की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। शव सरसों के खेत में फेंक दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव खेत में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुुरू कर दी है।

विज्ञापन

 घटना बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरपुर की है। रुरुगंज कस्बा निवासी ओम नारायण राठौर (32) पुत्र वीरेंद्र सिंह अविवाहित है। वह गांव में मजदूरी करता है। ओम नारायण पांच भाइयों में दूसरे नंबर का है। पिता वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि ओम नारायण के दो साल से पड़ोसी गांव चमरपुर की गीता जाटव पत्नी हरिचंद्र से संबंध हो हो गए थे। उसका पति गांव से बाहर रहकर काम करता है। ओम नारायण अपनी पूरी मजदूरी उसी पर खर्च करता है।

रात में शराब पीने का दौर चला

आरोप है कि शुक्रवार की रात ओम नारायण गीता देवी के घर गया था। गीता के घर में उसका देवर महेश और दो अन्य लोग मौजूद थे। रात में शराब पीने का दौर चला। इस दौरान ओम नारायण की गीता से कुछ कहासुनी हो गई।

गीता ने अपने देवर महेश और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। शव को एक सरसों के खेत में फेंक दिया। शनिवार सुबह चमरपुर के ग्रामीणों ने सरसों के खेत पर ओम नारायण का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया

जानकारी मिलते ही वह अपने चारों बेटों के साथ मौके पर पहुंच गए। बिधूना कोतवाली पुलिस और रुरुगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन की। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला गीता को हिरासत में लिया है। जबकि देवर व दो अन्य साथी फरार बताए जा रहे हैं। 

घटना के संबंध में बिधूना कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि पिता के आरोप पर महिला को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। मामला हत्या का लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और सही तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें