सपा ने घोषित किया प्रत्याशी
सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी चुने गए थे। उन्हें आगजनी के मामले में जेल भेज दिया गया। इस कारण उनकी सदस्यता निरस्त हो गई। इसलिए उपचुनाव हो रहे हैं। इस सीट पर सपा ने इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी को मैदान में उतार दिया है। वहीं, भाजपा व बसपा में दावेदारों के बीच रस्साकसी चल रही है। कांग्रेस नेताओं में सपा के प्रत्याशी की घोषणा में उनकी राय नहीं लिए जाने को लेकर नाराजगी है। उपचुनाव की दुंदुभि बजने से अब हलचल बढ़ गई है।
मतदाता पुनरीक्षण में बढ़े 3581 नए मतदाता
विधानसभा सीट पर मतदाता पुनरीक्षण के दौरान 3581 नए मतदाता अब तक बढ़ चुके हैं। कुल 4588 लोगों ने आवेदन किया, जिनकी जांच के बाद 656 खारिज किए गए। इसी तरह 5314 नाम हटाए गए हैं। इनमें घर छोड़ने वाले, मृतक व दूसरे क्षेत्रों में जाने वाले मतदाता हैं। इसी तरह 1612 मतदाताओं का पता बदला गया है। हालांकि अभी सूची का फाइनल प्रकाशन नहीं हुआ है।
सीसामऊ सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर घोषणा हो चुकी है। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। -राकेश कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी