फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शतरंज में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर शीर्ष पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। तातियागंज स्थित विन्यास पब्लिक स्कूल में गुरुवार से केएसएस जोन-ए कक्षा छह से आठ बालक वर्ग शतरंज प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें सीबीएसई के 19 विद्यालयों के 95 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता पांच राउंड में आयोजित की जा रही है, जिसमें पहले दिन तीन राउंड के मुकाबले संपन्न हुए।
विज्ञापन


तीन राउंड की समाप्ति के बाद सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर छह अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल की मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है। वहीं युगम इंटरनेशनल स्कूल, स्कॉट वर्ल्ड स्कूल, वुडबाइन गार्डेनिया, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल और दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन चार-चार अंकों के साथ खिताबी दौड़ में बने हुए हैं।

शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक वरुण कटियार ने किया। मुख्य निर्णायक रूपा शुक्ला रहीं, जबकि कमल खेमानी, अजीत विश्वकर्मा, अलीम अंसारी ने सहायक निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रिंसिपल शैली वली, क्रीड़ा शिक्षक अरुण कुमार शर्मा, नारायण गौर और सौरभ गौर आदि मौजूद रहे। फाइनल राउंड शुक्रवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें