फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: साहब, सौतेले पापा ने मेरे साथ किया दुष्कर्म उन्हें जेल भेज दीजिए...

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फादर्स डे पर रविवार को बर्रा में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई। एक किशोरी अपनी मां के साथ रोते बिलखते बर्रा थाने पहुंची और सौतले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। कहा उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया है, उन्हें जेल भेज दीजिए।
विज्ञापन

17 साल की किशोरी ने बताया कि उसके सगे पिता प्राइवेट नौकरी करते थे। उनमें और मां में अनबन के बाद मां ने उनसे तलाक लेकर नौ साल पहले इलाके के रहने वाले युवक से शादी की है। वह हलवाई का काम करता है। सौतेले पिता से मां को एक बेटा और एक बेटी हैं। बीते दिनों मामी घर आईं थीं। उन्हें पिता की हरकतों पर शक हुआ। उन्होंने मां को समझाया कि पिता बेटी के साथ कुछ गलत करता है। इसकी निगरानी होनी चाहिए। इसके बाद मां ने उन पर नजर रखी। रविवार को सब लोग काम से गए थे। घर पर वह पिता और छोटे भाई बहन थे। पिता ने दोनों बच्चों को खेलने के बहाने बाहर भेज दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मां ने विरोध किया तो आरोपी ने दोनों की पिटाई कर दी और मौके से भाग निकला। बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। सोमवार को किशोरी का मेडिकल और कलमबंद बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें