फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-ए में खेलती नजर आएगी यूपी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वर्ष 2025-26 सत्र के लिए घरेलू क्रिकेट का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत देश की सबसे बड़ी घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 15 अक्तूबर से होगी। यह ट्रॉफी इस बार भी दो चरणों में खेली जाएगी। 20 साल से खिताब के लिए सूखा झेल रही उत्तर प्रदेश की टीम इस बार एलीट ग्रुप-ए में रखी गयी है।
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में पिछले बार की विजेता विदर्भ के अलावा, तमिलनाडु, बड़ौदा, झारखंड, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और नागालैंड की टीम भी खेलेंगी। उत्तर प्रदेश की टीम पिछले सीजन में एलीट ग्रुप-सी में शामिल थी। टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर व चीफ सिलेक्टर सुनील जोशी की निगरानी में टीम छठवें स्थान पर रही थी। उप्र की टीम ने सात मैचों में एक में जीत, एक में हार व पांच मैच ड्रा खेले थे। कोच जोशी का कार्यकाल पूरा हो चुका है और पूरी उम्मीद है कि टीम इस बार नए कोच के साथ उतरेगी। बीसीसीआई की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, इस बार घरेलू सीजन की शुरुआत आठ अक्तूबर से सीनियर महिला टी-20 ट्राॅफी से होगी।
पुरुष वर्ग के मुकाबलों की शुरुआत नौ अक्टूबर से वीनू माकड़ ट्रॉफी से होगी। बोर्ड के अनुसार लखनऊ को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, वीनू माकड़ ट्रॉफी और अंडर-19 महिला टी-20 ट्रॉफी एलीट की मेजबानी सौंपी गई हैं। अन्य ट्रॉफी के मुकाबले की घोषणा बाद में की जाएगी। यूपीसीए के अधिकारियों के अनुसार विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों की मेजबानी मिलने के बाद मैच ग्रीनपार्क समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी कराए जाएंगे। ग्रीनपार्क को चार से पांच घरेलू मुकाबलों की मेजबानी सौंपी जाएगी। पिछले सीजन में ग्रीनपार्क में लाल मिट्टी की विकेट न होने से रणजी के सभी घरेलू मैच लखनऊ में कराए गए थे, लेकिन इस बार उम्मीद है कि यहां विकेट तैयार कर ली जाएगी। लाल मिट्टी की पिच के लिए यूपीसीए की तरफ से पैसा जारी किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही महाराष्ट्र से मिट्टी आ जाएगी जिससे मानसून आने से पहले ही यहां काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें