ये भी दावा किया गया है कि वह कार विधायक के काफिले में शामिल थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिये कार का नंबर पता करने का प्रयास किया जा रहा है। केस भी दर्ज कर लिया गया है। एडीसीपी ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है।
ब्लॉक प्रमुख की थी कार, एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो कार एक ब्लॉक प्रमुख की है। उसमें जो लोग बैठे थे, उनमें से एक ने गोली चलाई। वहीं इलाकाई लोगों ने बताया घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस एक घंटे बाद पहुंची।
महिला ने बताया गर्दन से खून निकल रहा है
घायल दिनेश ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर उन्हें लगा कि कोई टायर फटा है। गोली लगने का आभास ही नहीं हुआ। चंद सेकेंड बाद वहां खड़ी एक महिला ने दिनेश से कहा कि उसकी गर्दन से खून निकल रहा है।