फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने कहा, हम जिसे वोट देंगे, वही बनेगा राष्ट्रपति

विज्ञापन
जनसहयोगी बालिका कॉलेज में पौधा रोपित करते शिवपाल सिंह यादव। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रपति चुनाव में हम जिसे वोट देंगे वही अगला महामहिम बनेगा। पिछले चुनाव में रामनाथ कोविंद को वोट दिया था और वह चुनाव जीते थे। यह बात प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

निजी कार्यक्रम में शहर आए पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में नामांकन के बाद रामनाथ कोविंद ने दो बार खुद फोन कर वोट मांगा था। हमने उनको ही वोट दिया और वह चुनाव जीते थे। इस बार भी जो वोट मांगेगा उसी के पक्ष में मतदान करेंगे।
प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में मजबूत सीटों को चिह्नित कर रहे हैं। उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जिन पर हम जीत सकते हैं। सपा का सदस्यता अभियान शुरू होने के सवाल पर कहा कि उनकी बात मत पूछिए, हमने अपना काम शुरू कर दिया है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी उतारने के सवाल पर कहा कि अभी इस पर बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें