फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल से किसानों का होगा अहित, सरकार को उसे तत्काल वापस लेना चाहिए: शिवपाल यादव

Sun, 06 Dec 2020 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
उन्नाव जिले में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि किसान बिल किसानों के लिए हितैषी नहीं है। सरकार को उसे तत्काल वापस लेना चाहिए। वे रविवार को औरास में एक गेस्ट हाउस में मांगलिक कार्यक्रम में आए हुए थे।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता में बिना किसी राजनैतिक चर्चा के कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने नव दांपत्य जीवन में प्रवेश करने के लिए वधू पक्ष को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से मुलाकात की। कहा कि सरकार किसानों का अहित कर रही है।

सरकार को चाहिए कि किसानों के संगठन से बात करके बिल को तत्काल वापस ले। इस दौरान प्रसपा के जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख औरास जगदीश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख हसनगंज सुखवीर सिंह यादव, धीरेंद्र ब्रह्मचारी, राम आसरे यादव, कन्हैयालाल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें