नौकरशाही के दम पर बेईमानी कराने की कोशिश
भाजपा में सिर्फ झूठ और बेईमानी की ट्रेनिंग मिलती है। भाजपा न देश के लिए और न प्रदेश के लिए है। केवल झूठे वादे करती है। इससे ज्यादा बेईमानी क्या हो सकती है कि जहां-जहां चुनाव हुए है। वहां नौकरशाही के दम पर बेईमानी कराने की कोशिश कर रहे हैं। बेईमानी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए।
2024 में नहीं आएगी भाजपा की सरकार
उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ियों की शिकायतों का चुनाव आयोग को निर्णय लेना चाहिए। अंत में बोले कि जनता की भाजपा का हिसाब करेगी।
छह साल बाद कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता
2016 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और शिवपाल के बीच विवाद के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस कार्यालय में सपा के बड़े से बड़े नेता बैठ चुके हैं। मेरा भी सौभाग्य रहा है कि मैं यहां बैठा हूं। आज फिर मुझे यहां आने का मौका मिला।