इसके चलते शिवानी को बाहर निकाला गया है। नहीं तो टॉप थ्री में शिवानी का पहुंचाना तय था। एविक्टेड होने के बाद जब अनिल कपूर ने उनसे घर से निकलने के लिए बोला तो शिवानी लवकेश कटारिया और विशाल पांडेय से मिलकर खूब रोईं। पूरे गेम में सिर्फ यही दोनों ऐसे थे जो शिवानी कुमारी का समर्थन कर रहे थे।
शिवानी ने एविक्टेड होने के बाद एक्स पर पहली पोस्ट करते हुए लिखा कि आप सभी ने मुझे बिग बॉस में सपोर्ट और प्यार दिया, आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया, आप सभी के सपोर्ट की वजह से मैंने बिग बॉस में 35 दिनों का सफर तय किया। आप सभी ने मेरे लिए वोट किया, सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। शिवानी के बिग बॉस से एविक्टेड होने के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।