इस पर कोमल ने कोतवाली अजीतमल पहुंचकर पुलिस से गुहार लगा दी। पुलिस की ओर से इस प्रकरण में पूछताछ शुरू की गई। पुलिस मामला दर्ज करती इसके पहले ही शिवम ने कोमल को फोन पर विवाह के लिए राजी होने के बात कह दी। शनिवार को कोतवाली परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शिवम और कोमल ने एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर दांपत्य जीवन निर्वहन करने की कसमें खाई। कोमल ने बताया कि उसके पिता बलराम, मां निशा और अन्य परिवारीजन सहित शिवम के पिता अमरेश, भाई अनुज आदि सभी लोगों ने विवाह पूर्ण होने पर नवदंपति को आशीर्वाद दिया है। वहीं इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।