शिवम ने की आत्महत्या, रोता पिता और पड़ोसी
- फोटो : मोहन मिश्रा
हादसे में अपनी ‘रफ्तार’ खो चुका शिवम अाखिर जिंदगी की जंग हार गया। अपने पैरों पर खड़ा न हो पाने की वजह से डिप्रेशन में आये 20 साल के शिवम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कानपुर के एफ-ब्लाक पनकी का रहने वाला था। शिवम के पिता राधेश्याम डंकन फर्टिलाइजर फैक्ट्री में काम करते हैं।
परिवार में मां और बहन ज्योति है। इकलौते चिराग की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। शिवम की एक साल पहले भौंती में हुए हादसे में पैर की हड्डी टूट गई थी। वह उस समय इंटरमीडिएट का पेपर देने जा रहा था। पिछले एक साल से शिवम के पैरों का इलाज चल रहा था। तीन आपरेशन भी हुए, लेकिन वह चल नहीं पा रहा था। इससे वह अवसाद में चला गया।