बांदा। कुआं-तालाब जियाओ अभियान की श्रृंखला में कुआं और तालाबों की सफाई और खुदाई श्रमदान से कराई जाएगी। कुओं और तालाबों के नजदीक जल चौपाल लगेंगे। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और खिचड़ी भोज होंगे।
अभियान की कमान संभाले डीएम हीरालाल ने बताया कि सामूहिक श्रमदान और जनपद के नागरिकों के आपसी सहयोग से अभियान को परवान चढ़ाने की पूरी कोशिश की जा रही है। जनपद में इसका माहौल बना है और लोग तेजी से जुड़ रहे हैं।
आने वाले दिनों में इसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे। उधर, इसी श्रृंखला में मंगलवार (25 जून) को शाम 6:30 बजे नरैनी क्षेत्र के रक्सी गांव में स्थित पंचमपुर तालाब में दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खिचड़ी भोज होंगे। अन्य गांवों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।