फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौद में गिरने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला टूटा में खेतों पर लगे पेड़ से आम बीनने गए बालक को अचानक दौरा पड़ गया। वह पानी से भरे हौद में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम नगला टूटा निवासी सब्जी विक्रेता आशाराम का 14 वर्षीय पुत्र सोनू घर से आम बीनने की कहकर खेतों की और सुबह 9 बजे गया था। पिता आशाराम बीमार मां की दवा लेने आगरा गए थे। दोपहर में गांव के लड़कों ने उनके घर आकर सूचना दी कि सोनू हौद में पड़ा है।
ग्रामीण व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और देखा तथा उसे लेकर सीएचसी महेवा लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि बालक मानसिक रूप से कमजोर था तथा उसे दौरा भी आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें