फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मोबाइल छीनने से नाराज सात साल बच्चे ने की खुदकुशी; वीडियो देखते समय बहन ने छीन लिया था फोन

Thu, 05 Nov 2026 02:11 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में मोबाइल छीनने से नाराज सात साल के बच्चे ने खुदकुशी कर ली। वीडियो देखते समय बहन ने बच्चे से फोन छीन लिया था। मोबाइल वापस न मिलने से रितिक परेशान हो गया। 
विज्ञापन
Suicide in Jalaun - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन के कुठौंद थाना इलाके के डगरू का पुरवा गांव में बहन से मोबाइल छीनकर भागने से नाराज बालक ने कमरे में रखे तख्त पर चढ़कर साफी से फंदा बनाया और खूंटी के सहारे लटक गया। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद कमरे में पहुंची बहन ने भाई को फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर पहुंचे माता-पिता आनन-फानन में बच्चे को नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम डगरू का पुरवा निवासी सोनू सिंह खेती के साथ मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी संगीता के अलावा नौ वर्षीय बेटी जानवी और सात वर्षीय बेटा रितिक था। बताया गया कि घटना के समय दोनों बच्चे घर के एक कमरे में खेल रहे थे। इसी दौरान रितिक ने पिता का मोबाइल लेकर वीडियो देखना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

बहन जानवी ने उससे मोबाइल छीन लिया और लेकर भाग गई। मोबाइल वापस न मिलने से रितिक परेशान हो गया। इसी दौरान उसने कमरे में रखे तख्त पर पड़ी साफी उठाई और ऊपर लगी खूंटी के सहारे फंदा बनाकर लटक गया।

 

कुछ देर बाद जानवी कमरे में पहुंची तो भाई को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर माता-पिता भी दौड़कर कमरे में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने आनन-फानन रितिक को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें