फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दीपावली पर उल्लू की बलि रोकने को अलर्ट, प्रमुख पक्षी बाजारों पर कड़ी निगरानी, विशेष टीमें भी गठित

Thu, 05 Nov 2026 01:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दीपावली के पर्व पर तांत्रिक क्रियाओं और अंधविश्वास के नाम पर होने वाली उल्लू की बलि व अवैध खरीद-फरोख्त रोकने के लिए वन विभाग ने विशेष टीमों का गठन किया है। शहर के प्रमुख पक्षी बाजारों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
उल्लू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दीपावली पर तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर उल्लू की बलि और अवैध खरीद-फरोख्त रोकने के लिए वन विभाग ने विशेष टीमें गठित की हैं। परेड, बगाही, बाकरगंज और अशोकनगर के पक्षी बाजारों पर नजर रखी जा रही है। एनजीओ स्पॉन के सहयोग से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि पक्षियों के प्रति क्रूरता रोकी जा सके। डीएफओ आकांक्षा जैन ने बताया कि तराई समेत अन्य क्षेत्रों से आने वाले पक्षी व्यापारियों की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

व्यापारी बाहर से उल्लू लाकर यहां बेचते हैं। संदिग्ध गतिविधि मिलने पर छापेमारी की जाएगी। बताया कि उल्लू को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) ने लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में चिह्नित किया है। यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 की अनुसूची-1 में संरक्षित है। कुछ लोग सोशल मीडिया साइटों के जरिए उल्लू की खरीदारी के लिए संपर्क कर रहे हैं। दीपावली पर इसकी कीमत आठ से दस लाख रुपये तक बताई जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

पशु-पक्षियों के प्रति क्रूरता अनुचित
राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार के पक्षी व्यापारियों से भी संपर्क साधा जा रहा है। बताया जाता है कि उल्लू की आपूर्ति के लिए छह महीने पहले ही एडवांस रकम भेज दी जाती है। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश चिंतक ने कहा कि दीपावली पर उल्लू की बलि देना भ्रांति है। इससे कोई लाभ नहीं होता। पशु-पक्षियों के प्रति क्रूरता अनुचित है। जीवों का संरक्षण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें